फिल्म 42 केएमएस का प्रदर्शन टला

इस फिल्म के विवादों में होने से फिल्म में अभिनय कर रहे कलाकारों को काफी दुख पहुंचा है। फिल्म में मंदिरा बेदी, पूरब कोहली, विक्रम सलूजा मुख्य भूमिकाओं में है।
बैंक का कहना है कि फिल्म के अधिकार बैंक को दिए गए थे। जब निर्माता ने बैंक से 125 करोड़ निकाल लिए तभी बैंक को फिल्म के अधिकार मिल गए है।
अब फिल्म के निर्माता को डेब्ट रिकवरी ट्रिव्यूनल के पास जाना होगा। इस समस्या के बारे में फिल्म के निर्माता निशा छैनानी ने कहा, '' उच्च कोर्ट की अनुमति के इंतजार में फिल्म का प्रदर्शन टाल दिया गया है। जल्दी ही फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।''


Click it and Unblock the Notifications











