कोरोना के कारण पोस्टपोन 450 करोड़ की RRR को तगड़ा झटका, एडवांस बुकिंग करोड़ों का नुकसान !
साल 2022 की सबसे बड़ी रिलीज RRR को कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण टाल दिया गया है। 450 करोड़ के बजट में तैयार निर्देशक राजामौली की आरआरआर की 7 जनवरी को रिलीज ना होने का घाटा मेकर्स को हुआ है। देश में ओमीक्रान और कोरोना की लहर के तेजी से बढ़ने के कारण 6 दिन पहले आरआरआर की रिलीज को स्थगित कर दिया गया।
RRR के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया को देखने के बाद जूनियर एनटीआर और रामचरण की जोड़ी को देखने के लिए फिल्म को लेकर करोड़ों की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। RRR के पोस्टपोन होने से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान साफ तौर पर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार RRR की एडवांस बुकिंग 10 करोड़ के करीब हुई।

ऐसे में सभी थिएटरों को एडवांस बुकिंग की रकम फिर से दर्शकों को लौटानी होगी। कोरोना की तीसरी लहर के बीच एक बड़ा झटका बॅालीवुड को साफ तौर पर लगता हुआ दिखाई दे रहा है।जाहिर सी बात है कि RRR को 450 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है ऐसे में फिल्म को आगे के लिए टाल देना करोड़ों का घाटा साफ तौर पर दिखाई दिया है।

RRR के प्रमोशन में करोड़ों खर्च
हाल ही में कई बड़े इवेंट के साथ RRR के प्रमोशन को लेकर 15 से 16 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ट्रेड जानकारों के अनुसार RRR की 7 जनवरी को रिलीज नहीं होने पर 25 प्रतिशत के बिजनेस का नुकसान हुआ है। बता दें कि आरआरआर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में राजामौली ने बताया है कि इंटरवेल सीक्वेंस की शूटिंग 65 दिनों तक चली थी।

RRR का बजट 450 करोड़
ऐसे में हर दिन के शूटिंग पर 65 लाख रुपए का खर्च होता था। यही वजह है कि फिल्म का बजट 400 करोड़ के करीब पहुंचा है। बड़ी यूनिट होने के कारण हर दिन सैकड़ों कलाकार वहां मौजूद रहते थे। इन सभी को अलग-अलग देशों से बुलाया गया था। यही वजह है कि हर रात की शूटिंग का खर्च 65 लाख तक पहुंच जाता था।

आरआरआर की रिलीज तारीख
गौरतलब है कि आरआरआर दो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। जो कि साल 1920 के दशक में सेट की गई है। कोरोना के दौरान यह फिल्म पहले 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी। फिर आरआरआर की रिलीज तारीख को 7 जनवरी 2022 कर दिया गया।

कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए प्रभाव
एक बार फिर से कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए आरआरआर को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिलहाल RRR की नई रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की गई है। RRR के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि सभी शामिल पक्षों में सभी के हितों में ध्यान में रखते हुए हम अपनी फिल्मों को स्थगित करने के लिए मजबूर हैं। सभी फैंस और दर्शकों को बिना शर्त प्यार देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











