कोरोना ओमीक्रान के कारण RRR को 100 करोड़ का बड़ा झटका, 450 का बजट, जानिए बड़ी खबर !

By Filmibeat Desk

कोरोना वायरस के देश में बढ़ते हुए मामले को देखते हुए निर्देशक राजामौली और मेकर्स ने मिलकर RRR फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया। 7 जनवरी 2022 को आरआरआर रिलीज होने वाली थी। इससे पहले मेकर्स ने पोस्टपोन करने का फैसला लेकर आरआरआर के सामने 100 करोड़ का घाटा खड़ा कर दिया है।

जो कि किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार आरआरआर के लिए 20 करोड़ का प्रमोशन हो चुका था। साथ ही विदेश में ट्रेलर रिलीज के बाद आरआरआर को देखने के लिए 10 करोड़ के करीब की एडवांस बुकिंग भी हुई। बीते महीने यह जानकारी सामने आयी थी कि आरआरआर के वितरण और अन्य राइट्स को 890 करोड़ की कीमत में बेचा गया है।

RRR

दूसरी तरफ जिस तेजी से साउथ मार्केट और हिंदी मार्केट में लगातार जूनियर एनटीआर,राम चरण, राजामौली और आलिया भट्ट मिलकर आरआरआर का प्रचार कर रहे हैं उस पर भी 20 करोड़ की रकम मेकर्स के जरिए खर्च की जा चुकी है। आरआरआर के लिए अभी तक मेकर्स ने कोई नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। एक बार नई तारीख आने के बाद मेकर्स को फिर से प्रमोशन पर करोड़ों खर्च करने होंगे। 4 महीने बाद आरआरआर रिलीज होने पर 25 करोड़ तक खर्च होने का अंदाजा जताया जा रहा है।

आरआरआर की एडवांस बुकिंग और अधिकार

आरआरआर की एडवांस बुकिंग और अधिकार

भारत में भी आरआरआर की एडवांस बुकिंग 10 करोड़ के करीब बताई जा रही है। जिसे वापससे लौटा दिया गया है। आरआरआर के पोस्टपोन होने के बाद मिली जानकारी अनुसार RRR के आंध्र रिलीज के अधिकार 165 करोड़ रुपए में बेचे गए। टिकट रेट में कमी के कारण वितरकों ने फिल्म के साथ हुई डील में कटौती की मांग की है।

RRR मार्च या अप्रैल में रिलीज

RRR मार्च या अप्रैल में रिलीज

ऐसे में बताया जा रहा है कि इस हालात में आरआरआरको 50 करोड़ तक का नुकसान बताया जा रहा है। यह भी बोला जा रहा है कि आरआरआर को मेकर्स अप्रैल में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद RRR कोराना के कारण मार्च और अप्रैल में रिलीज नहीं होती तो इसे सितंबर 2022 में रिलीज किया जा सकता है।

आरआरआर फिल्म का बजट 450 करोड़

आरआरआर फिल्म का बजट 450 करोड़

आरआरआर फिल्म का बजट 450 करोड़ है। पोस्टपोन होने के कारण इस फिल्म को पहले से 100 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 7 जनवरी 2022 को आरआरआर को सोलो रिलीज मिल रही थी। आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों की तारीख आगे बढ़ा दी गई हैं।

कब होगी RRR रिलीज

कब होगी RRR रिलीज

राधेश्याम, पृथ्वीराज इस लिस्ट में शामिल है। जाहिर सी बात है कि कई बड़ी फिल्मों के पोस्टपोन होने से क्लैश देखने को मिलेगा। सोलो रिलीज का मौका आरआरआर के हाथों से जाता हुआ दिख रहा है। देखना होगा कि मेकर्स कोरोना के बीच कब और किस दिन RRR को रिलीज करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X