'आज की फिल्में तो 400 करोड़ भी कमा सकती हैं'

सोनाक्षी सिन्हा को अभिनय विरासत में मिला है लेकिन इसके बाद भी वह फिल्मों के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। साल 2010 की सुपरहिट फिल्म दबंग से अपना करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी की पहली ही फिल्म ने सौ करोड़ का बिजनेस किया था।

उसके बाद आयीं उनकी फिल्में दबंग 2, राउठी राठौर और सन ऑफ सरदार ने भी बॉक्सऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई की है, जिसके बारे में लेडी दबंग का कहना है कि यह बॉलीवुड के लिए अच्छा है कि यहां कि फिल्में आसानी से सौ करोड़ कमा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का हॉट लुक

लेकिन उनकी नजर में आज 100 करोड़, 200 करोड़ और 400 करोड़ कोई मायने नहीं रखते हैं क्योंकि थोक में फिल्में बनती हैं और बड़ी लागत से बनायी जाती हैं इसलिए अगर कोई फिल्म बॉक्सऑफिस पर 400 करोड़ का भी बिजनेस करती है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है।

फिलहाल तो सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बीते शुक्रवार को वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा.. रिलीज हुई है जिसे कि उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है, बावजूद इसके सोनाक्षी इन टेंशन से दूर आराम से अपने और प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इस समय सोनाक्षी के पास बड़े बैनरों की कई फिल्में हैं। सोनाक्षी की फिल्म लुटेरा तो समीक्षकों की नजर में उनकी अब तक की सबसे उम्दा फिल्म हैं जो कि उन्हें बतौर अभिनेत्री लोगों के सामने पेश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X