भोपाल में होगा फिल्म महोत्सव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 जून से अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म महोत्सव शुरू हो रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान जनजातियों पर केन्द्रित फिल्मों का प्रदर्शन तो होगा ही साथ ही जनजातीय कलाकार अपने कला रूपों तथा नृत्य का भी प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव का आयोजन 'वन्य और आदिम जाति कल्याण विभाग' द्वारा किया जा रहा है।
जनजातीय सांस्कृति संरक्षण के लिए काम करने वाली सरकारी संस्था 'वन्या' के प्रबंध संचालक श्रीराम तिवारी ने बताया कि महोत्सव के दौरान जनजातियों पर केन्द्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और प्रदेश के सुदूर अंचलों से आने वाले जनजातीय कलाकार नृत्य, संगीत व अन्य कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
महोत्सव में प्रतिदिन पहले फिल्म का प्रदर्शन होगा फिर कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया है कि भोपाल में यह पहला अवसर होगा जब इतनी बड़ी संख्या में जनजातीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











