..................... 4 girls fight with each other on noida road for reel comment video gone viral - Hindi Filmibeat

Viral Video: नोएडा की सड़कों पर गैंगस्टर लड़कियों का बवाल, मारपीट कर खूब करी गुंडागर्दी

Viral Video

Girls Fight Noida Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कोई भी वीडियो या तस्वीर मिनटों में वायरल हो सकती है। अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ अजीबोगरीब वीडियो भी वायरल होती हुई नजर आ जाती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल नोएडा में फेस दो में रहने वाली चार लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दे कि इन लड़कियों के बीच एक रील पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की सड़क पर ही ये लड़कियां लड़ने पर उतारू हो गई। जहां पर वह एक दूसरे की जमकर पिटाई करती नजर आई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद काफी विवाद भी हो गया है।

थाना प्रभारी से बातचीत के दौरान पता चला कि ये चार लड़कियों के बीच रील पर कमेंट करने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों गुटों की लड़कियां सगी बहनें हैं और 9वीं या फिर 10वीं कक्षा में है। कुछ दिनों से उनके बीच विवाद चल रहा था और शनिवार को यह काफी बढ़ गया। ये एक दूसरे को धमकी देकर मिलने के लिए सेक्टर 93 बायोडायवर्सिटी पार्क पहुंची। जहां पर उनके बीच मारपीट होने लगी और ट्रैफिक जाम हो गया।

आज के वक्त में युवाओं के बीच सोशल मीडिया का क्रेज लगभग काफी ज्यादा बढ़ चुका है। ज्यादातर लोग रील के नशे में इस कदर गुम हो जाते हैं की सारी हदें पार कर देते हैं। अक्सर दिल्ली मेट्रो या फिर सड़कों पर भी लोग अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं और उनका वीडियो भी वायरल होता हुआ दिखाई दे जाता है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X