कंगना रनौत पर 10 दिन के भीतर दर्ज हुई तीसरी एफआईआर, अब लगा ये गंभीर आरोप
अभिनेत्री कंगना रनौत कई मामलों को लेकर चर्चा में चल रही हैं। एक ओर उनके भाई की शादी की गूंज सुनाई दे रही है लेकिन दूसरी ओर कंगना रनौत के ऊपर से मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। खबर है कि कंगना रनौत के ऊपर 10 दिनों के अंदर एफआईआर की हैट्रिक लग चुकी है। जी हां कंगना रनौत पर बीते 10 दिनों में 3 FIR दर्ज हो गई हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई ये काफी तेजी से चर्चा में हैं और उनके फैंस काफी दुखी हैं।
कंगना रनौत पर तीसरी एफआईआर कोर्ट के आदेश के बाद ही दर्ज की गई थी और उनपर काफी गंभीर आरोप लगा है। एक वकील जो मुंबई के रहने वाले हैं.. उन्होने अभिनेत्री पर दो समुदायों के बीच मनमुटाव पैदा करने का आरोप लगाया है। ये सारे मामले तब सामने आए थे जब कंगना रनौत ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए थे और कई लोगों पर निशाना साधा था। कंगना रनौत पहले भी महाराष्ट्र सरकार से भिड़ गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications