3 इडियट्स पर खड़ा हुआ विवाद

By Staff

Chetan Bhagat
निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, निर्देशक राज कुमार हिरानी और आमिर ख़ान की प्रमुख भूमिका वाली फ़िल्म 3 इडियट्स बॉक्स ऑफ़िस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. लेकिन फ़िल्म को लेकर सब कुछ अच्छा नहीं है. फ़िल्म की कहानी को लेकर मशहूर लेखक चेतन भगत और फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के बीच ठन गई है.

चेतन भगत का दावा है कि फ़िल्म की कहानी उनके उपन्यास 'फ़ाइव प्वाइंट समवन' से बहुत मिलती है इसलिए फ़िल्म की कहानी का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए. जबकि फ़िल्म में कहानी का श्रेय अभिजात जोशी और राज कुमार हिरानी को दिया गया है. फ़िल्म के आख़िर में चेतन भगत का नाम आता है.

नाराज़गी

चेतन भगत इसलिए नाराज़ हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि फ़िल्म 3 इडियट्स में उन्हें उचित श्रेय नहीं दिया जा रहा है. दूसरी ओर निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, निर्देशक राज कुमार हिरानी और अभिनेता आमिर ख़ान का एक अलग तर्क है. उनका कहना है कि अभिजात जोशी और हिरानी ने फ़िल्म की कहानी पर मेहनत की है और चेतन भगत उनका हक़ मारना चाहते हैं.

शुक्रवार को नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान तो निर्माता विधु विनोद चोपड़ा एक पत्रकार पर भड़क उठे और उन्हें चुप रहने के लिए कहा. हुआ यूँ कि जब एक पत्रकार ने उनसे यह पूछा कि क्या उनकी फ़िल्म की कहानी चेतन भगत के उपन्यास से ली गई है तो उन्होंने उस पत्रकार से पूछा कि क्या उन्होंने किताब पढ़ी है, जवाब ना में आया तो उन्होंने चिल्ला कर कहा- शट अप. उन्होंने आरोप लगाया कि चेतन भगत सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

तर्क

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मौजूद आमिर ख़ान ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि चेतन भगत इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं. तीन साल से अभिजात जोशी इस पर काम कर रहे थे. अब चेतन भगत इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं." दूसरी ओर चेतन भगत का कहना है कि जिन लोगों ने उनकी किताब पढ़ी है, उन्हें पता है कि कहानी उनकी किताब से कितनी मिलती-जुलती है.

एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरे परिवार ने जब वो फ़िल्म देखी और ये देखा कि मुझे उचित श्रेय नहीं दिया गया है, तो उन्हें काफ़ी सदमा लगा." चेतन भगत का कहना है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के कई घटनाक्रम, चरित्र और फ़िल्म के कई हिस्से उनकी किताब से लिए गए हैं.

नाराज़ चेतन ने कहा कि वे पिछले दो साल से निर्माता-निर्देशक और आमिर ख़ान पर भरोसा कर रहे थे और उसके बदले उन्हें ये सब मिल रहा है. चेतन का कहना है कि अगर आमिर ने कहानी नहीं पढ़ी है, तो वे इस पर टिप्पणी क्यों कर रहे हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X