3G से सोनल-नील दोनों का करियर दांव पर
शांतनु छिब्बर और शीर्षक आनंद निर्देशित डरावनी फिल्म '3जी' 15 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में सोनल और नील नितिन मुकेश की जोड़ी है। दोनों ही कलाकारों को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।
दोनों का करियर इस फिल्म के जरिये दांव पर लगा है। जहां सोनल एक अरसे के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं वहीं दूसरी ओर एक अदद हिट फिल्म को तरस रहे नील नितिन मुकेश के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी है। नील के लिए इस फिल्म का सफल होना बहुत जरूरी है।
दोनों ही कलाकारों ने फिल्म में सारे मसाले जमकर डाले हैं। सोनम ने जमकर फिल्म में बिकनी पहनी हैं तो वहीं नील ने इंटिमेंट और लिपलॉक सींस दिये हैं। खैर देखते हैं कि दोनों की कोशिशें क्या रंग लाती हैं?
मालूम हो कि सोनल ने कहा कि यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक बढ़िया संदेश है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। फिल्म के प्रोमो से लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि फिल्म में इंटिमेंट सींस की भरमार है तो उनके लिए मैं बता दूं कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं हैं।फिल्म में मेरे और नील के बीच में तीन किसिंग सींस हैं। गौरतलब है कि सोनल ने यह सफाई इसलिेए दी थी क्योंकि किसी ने कहा था कि फिल्म में तीन नहीं तीस किसिंग सींस हैं।


Click it and Unblock the Notifications












