..................... 3G film has 3 kisses not 30 says Sonal Chauhan, कहां हैं 3जी में 30 किस: सोनल चौहान - Hindi Filmibeat

कहां हैं 3जी में 30 किस: सोनल चौहान

सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश की साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म '3जी' आजकल काफी चर्चा में है वो भी फिल्म में किसिंग सीन को लेकर। कुछ ही 3जी का ट्रेलर रिलीज हुआ था और फिल्म के ट्रेलर को देखकर हर किसी को लगा कि फिल्म में नील और सोनल के बीच कई सारे इंटिमेट सीन्स और किसिंग सीन्स होंगे। फिर ये खबर भी आई कि फिल्म में सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश के बीच फिल्म में पूरे 30 किसिंग सीन शूट किये गये हैं लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। 3जी फिल्म में सिर्फ तीन किसिंग सीन हैं और वो भी बहुत ही सलीके से शूट किये गये हैं। ये बात खुद फिल्म की एक्ट्रेस सोनल चौहान और एक्टर नील नितिन मुकेश ने मीडिया को बताई।

'3जी' फिल्म में अपने और नील नितिन मुकेश के बीच 30 किसेस की बात सुनकर सोनल ने मीडिया से कहा "अगर फिल्म में 30 किसेस हैं तो मुझे हैरानी है कि आखिर वो सीन हैं कहां। ये सही नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये बात कहां से आई है। अगर कोई मुझसे कहता कि फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म में इंटिमेट सीन्स डालने हैं तो मैं बिल्कुल नहीं करती लेकिन अगर फिल्म की कहानी की मांग हो तो मुझे इसमें कोई मुश्किल नहीं है।" 3जी फिल्म सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में सोनल और नील एक बहुत ही प्यार करने वाले कपल हैं। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नील फिजी में एक 3जी सेकेंड हैंड फोन खरीदता है। एक रात उसे एक ऐसा कॉल आता है जो कि नील और सोनल की जिदंगी को पूरी तरह से बदल देता है।

नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान की कैमिस्ट्री फिल्म के बडे़ परदे पर बेहतरीन लगी है और असल जिंदगी में भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। नील ने बताया मेरे सोनल के साथ ऑफ स्क्रीन कैमिस्ट्री बेहतरीन है। जहां तक ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री की बात है तो वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं वो एक बहुत ही मजबूत, खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वो बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। 3जी फिल्म का निर्देशन शीर्षक आनंद और शांतनु रे छिब्बर ने किया है और फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X