पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर! 37 साल के सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Punjabi singer harman sidhu

Punjabi singer Harman Sidhu Passes Away At the age of 37: पंजाबी गाने पसंद करने वाले फैन्स के लिए एक बहुत ही दुखद खबर है। बता दें कि पॉपुलर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की मौत हो चुकी है। जी हां, इस खबर को सुन उनके फैन्स को गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि 37 साल के सिंगर की मौत एक सड़क हादसे में हुई है। एक तो पहले ही फैन्स राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर से उबर नहीं पाए थे कि फैन्स को हरमन सिद्धू की मौत की खबर ने झकझोर दिया है। दोनों ही पंजाबी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों को फैन्स ने खो दिया।

कई हिट गाने गा चुके हैं हरमन सिद्धू

आपको बता दें कि हरमन सिद्धू ने एक नहीं बल्कि कई पंजाबी हिट सॉन्ग्स गाए हैं। उनके वायरल गानों की लिस्ट में 'पेपर या प्यार' सबसे पहले नंबर पर आता है। इसके अलावा लव मैरिज, 'थकेवन जट्टन दा' 'पई गया प्यार' 'खुलियां खिड़कियां' जैसे गाने शामिल हैं।

कब हुआ हादसा ?

रिपोर्ट्स की मानें तो हरमन सिद्धू की मौत शुक्रवार 21 नवंबर की रात में हुई है। सिंगर की कार का भयंकर रोड एक्सीडेंट हुआ था। उनकी कार एक ट्रक से टकराई। यह हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही सिंगर की मौत हो गई। सिंगर की मौत की खबर सुन फैन्स को गहरा सदमा लगा है। उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

गांव से लौटते समय हुई ऐसी दर्दनाक घटना

सिंगर के करीबियों का कहना है कि हरमन सिद्धू रात के करीब 12 बजे के आसपास एक गांव ख्याला कलीं से लौट रहे थे। बताया जा रहा था कि इस गांव में उनके अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही थी। देर रात काम खत्म करने के बाद घर लौटने की जल्दी में सिंगर तेज रफ्तार से कार चला रहे थे, लेकिन अचानक उनकी कार एक ट्रक से टकराई और उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। जांच करने के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X