नहीं देखी होगी 'राम लखन' के साथ डिंपल कपाड़िया की ये जवानी वाली फोटो, वायरल हुई यह तस्वीर

34 Years of Ram Lakhan: जैकी श्रॉफ एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर जो आज भी अपने स्टाइल और अंदाज से सभी का दिल जीत लेते हैं। जैकी ने अपने पूरे करियर में कई प्रसिद्ध भूमिकाएं निभाई हैं। लेकिन फिल्म राम लखन का उनका किरदार बेहद यादगार और मशहूर हैं। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया और राखी गुलज़ार के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म 1989 में रिलीज़ हुई थी।
'राम लखन' का निर्देशन और निर्माण सुभाष घई ने किया था। 27 जनवरी 2023 को इस फिल्म के 34 साल पूरे हो गए हैं। यह भारतीय सिनेमा की एक ऐसी फिल्म मानी जाती है जिसे हर पीढ़ी के लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म के 34 साल पूरे होने की खुशी में इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए लेजेंड्री एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म राम लखन की शूटिंग के समय की एक तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर के साथ जैकी श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा है- "#RamLakhan के 34 साल @subhashghail @anilskapoor @madhuridixitnene @dimplekapadia_"। इस थ्रोबैक तस्वीर में जैकी को अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया, माधुरी दीक्षित और सुभाष घई के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, राम लखन एक कल्ट फिल्म है जिसे आज भी लोगों का खूब सारा प्यार और सम्मान मिलता है। इस फिल्म में बड़े भाई और एक साहसी पुलिस अधिकारी के रूप में जैकी श्रॉफ की भूमिका आज भी कई यंग एक्टर्स के लिए एक मिसाल के तौर पर काम करती है।
आज भी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड का राम लखन ही कहा जाता है। तब इस फिल्म ने 18 करोड़ का बिजनेस किया था जो उस समय के हिसाब से एक बड़ी रकम थी। माधुरी दीक्षित ने भी सालों पहले एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें पूरी टीम नजर आई थी। इस तस्वीर में कई दिग्गज कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











