TRAILER: इमोशनल ही नहीं.. दिल दहला देगा यह ट्रेलर!
1984 में हुआ दंगा.. भारत पर किसी काले धब्बे से कम नहीं। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उनके सिख बॉडीगार्ड ने कर दी। जिसके बाद देश भर में दंगे छिड़ गये और ढूंढ़ ढ़ंढ़कर सिखों की हत्या की जाने लगी। यह एक भयावह समय था..
इसी समय को दिखाती है शिवाजी लोटन पाटिल के निर्देशन में बनी फिल्म '31 अक्टूबर'.. फिल्म में सोहा अली खान और वीर दास ने मुख्य किरदार निभाया है। यह एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक सिख परिवार के इर्द गिर्द घूमती है जो दंगों के बीच फंसा है।
सलमान हों या अक्षय कुमार.. सबके साथ बैट टू बैक BLOCKBUSTER
सच कहा जाए तो यह ट्रेलर कहीं ना कहीं आपके दिल को छू जाएगा। खासकर सोहा अली खान और वीर दास अपने किरदारों में एकदम ढ़ले दिख रहे हैं। वहीं, म्यूजिक भी आपका दिल दहला देगा।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications


