ऐश पर लगे हैं 300 करोड़

By Neha Nautiyal

Aishwarya Rai
हालांकि ऐश्वर्या राय पिछले साल केवल एक ही फिल्म, हॉलीवुड की 'पिंक पेंथर' में नजर आई थीं लेकिन इस साल उनकी चार फिल्में प्रदर्शित होनी हैं। इनमें दक्षिण की दो फिल्में 'रावण' और 'इंधिरन' के साथ 'एक्शन रीप्ले' और 'गुजारिश' फिल्में शामिल हैं। एक अनुमान के अनुसार इस तरह इस साल ऐशवर्या पर करीब 300 करोड़ (तीन अरब) रुपये लगे हुए हैं।

दो भाषओं में बनने वाली विज्ञान-फंतासी फिल्म 'इंधिरन' में ऐश के साथ दक्षिण के अभिनेता रजनीकांत ने अभिनय किया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 125 करोड़ रुपये (1.25 अरब रुपये) के बजट में बनी है। जून में प्रदर्शित होने जा रही फिल्मकार मणि रत्नम की फिल्म 'रावण' करीब 45 करोड़ रुपये में बनी है।

विपुल शाह की 'एक्शन रीप्ले' में करीब 60 करोड़ का बजट रहा और यदि खबरों पर विश्वास किया जाए तो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गुजारिश' के निर्माण में करीब 80 करोड़ का खर्च आने की संभावना है। भंसाली की इस फिल्म के लिए इन दिनों ऐश्वर्या मुंबई में ऋतिक रोशन के साथ शूटिंग कर रही हैं।

ऐश्वर्या पिछले एक साल से इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और यहां तक कि व्यस्त दिनचर्या के चलते उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ी हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म 'रावण' में ऐश्वर्या की भूमिका बेहद मुश्किल थी। विक्रम (दक्षिण भारतीय कलाकार) ने हिंदी संस्करण में राम और तमिल संस्करण में रावण का किरदार किया है। जबकि ऐश्वर्या ने दोनों संस्करणों में सीता का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X