..................... बाहुबली 2 को हुए 3 साल, प्रभास ने फैंस को कहा धन्यवाद | 3 Years Of Baahubali 2: Prabhas thanks fans and calls it the biggest film of his life - Hindi Filmibeat

बाहुबली 2 को हुए 3 साल- सुपरस्टार प्रभास ने कहा, "यह मेरे ज़िंदगी की सबसे बड़ी फिल्म है"

'बाहुबली' प्रभास न केवल दक्षिण फिल्मों में, बल्कि पूरे भारत में अपनी पैन इंडिया अपील के साथ मेगास्टार हैं। बाहुबली सीरिज में अपने शानदार अभिनय के साथ प्रभास ने सभी का दिल जीत लिया था, जो देश में अब तक बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। आज जबकि 'बाहुबली 2' ने तीन सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं, प्रभास ने अपने प्रशंसकों और बाहुबली 2 के निर्देशक को धन्यवाद कहा है।

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,"बाहुबली 2 केवल एक ऐसी फिल्म नहीं थी जिसे देश से प्यार मिला था बल्कि यह मेरे जीवन की भी सबसे बड़ी फिल्म थी। और मैं अपने प्रशंसकों, टीम और निर्देशक एस एस राजामौली का आभारी हूं जिन्होंने इसे सबसे यादगार प्रोजेक्ट में से एक बना दिया है। बाहुबली 2 को तीन साल पूरे हो गए और मैं फिल्म व मुझे मिलने वाले प्यार के लिए आभारी हूं।"

Baahubali 2

बाहुबली के पहले भाग ने दुनियाभर में 650 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरा भाग दुनियाभर में अविश्वसनीय 1810 करोड़ की कमाई करने में सफ़ल रही थी। यह भारत की सबसे सफल फिल्मों में है।

रिलीज के 3 साल बाद भी, फिल्म ने आज भी भारत में टॉप ग्रौसिंग की सूची में अपनी जगह बरकरार रखी है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ कमाए थे और आईएमडीबी पर 9.3 की रेटिंग तक पहुंचने वाली भारत की पहली फिल्म थी।

ऋतिक रोशन समेत इन 7 सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट की थी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X