अरे बाप रे, अली जफर पर मीशा शफी के बाद तीन और महिलाओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

Recommended Video

Ali Zafar: More women Accuses him for HARASSMENT | FilmiBeat

पाकिस्तानी अभिनेता और सिंगर अली जफर की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बता दे कि अभिनेता के ऊपर सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और इस बात को सोशल मीडिया में शेयर किया था। इसके बाद अली जफर ने भी इस बात का बचाव करते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वो निर्दोष है और सारे आरोप बेबुनियाद है।

बता दें कि इसके बाद उनकी मुसीबत तब और बढ़ गई जब एक नहीं बल्कि तीन और महिलाओं ने अली जफर के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा डाले।

ali zafar, अली जफर

इनमें से सबसे पहली है लीना घानी जो कि सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखते हुए कहती है कि आपने बहादुरी दिखाई है ये एक बड़ी बात है पर आप अकेली नहीं है जिसने ये सहा है।

उन्होने कहा कि अली ने मेरे साथ भी ऐसा किया है और कई बार तो गंदी गंदी बाते भी की है। जिसको बताने में मुझे घिन आ रही है। इसके अलावा माहम जावेद ने भी इन दोनो के इस ट्वीट को बहादुरी बताते हुए कहती है कि मेरे साथ भी अली जफर ने ऐसा हरकत की है।

उन्होने बताया कि उन्होने उनको नहीं बल्कि उनकी कजिन को पकड़ा और कमरे की तरफ ले जाने की कोशिश की तब उन्होने और उनके दोस्तों ने इस बात का विरोध किया था।

इसके अलावा हुमा रजा ने भी लिखा कि आप अकेली नहीं हो बल्कि अली जफर ने उनके साथ भी पब्लिकली बदतमीजी की थी।

बता दें कि हुमा एक ब्लॉगर है और वो बताती है कि एक इंटरव्युव के दौरान अली ने उनको अजीब तरह से टच किया था। उन्होने बताया कि जब अली ने ये सब किया तो वो एक पब्लिक इवेंट था।

बता दें कि अली जफर ने पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और काफी चर्चा में रहे है। आपने अली जफर को फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में देखा था जिसको अली अब्बास जफर ने बनाया था और इस फिल्म में उनके साथ इमरान खान और कटरीना कैफ दिखे थे।

इसके अलावा वो फिल्म चश्मे बद्दूर और तेरे बिन लादेन में भी नजर आए थे। हाल ही में रिलीज शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी में भी नजर आए थे।

हालांकि इन आरोपों के बाद अली जफर का कोई बयान अभी तक नहीं आया है लेकिन इन महिलाओं के आरोपों के बाद उनके गले में खतरे का फंदा तो जरूर लटक रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ali zafar अली जफर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X