सुशांत की मौत को 3 महीने हुए, न्याय की आस में परिवार और फैंस- 'मर्डर एंगल पर फोकस करो'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 3 महीने बीत चुके हैं लेकिन आज भी ये गुत्थी अनसुलझी है। सुशांत के करोड़ों फैंस और परिवार रोज इसी आस में रहता है कि एक्टर को जल्द ही न्याय मिलेगा। लेकिन सुशांत केस में लगातार नए मोड़ आते जा रहे हैं और इस वजह से जांच में समय लग रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 महीने बीत जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस ने आवाज उठाई और कहा कि मर्डर एंगल पर फोकस किया जाना चाहिए।
सुशांत के फैंस ने एक बार फिर ट्विटर के जरिए न्याय की मांग की। सुशांत के जाने के तीन महीने बाद ट्विटर पर #FocusOnMurderofSSR ट्रेंड करने लगा है। इस पर फैंस ने सीबीआई व जांच एंजेसियों से गुहार लगाई कि इस केस में मर्डर एंगल पर फोकस किया जाए ताकि अभिनेता को न्याय मिल सके।
वहीं दूसरी तरफ सुशांत का परिवार और दोस्तों ने पेड़ लगातार सुशांत का 11वां सपना पूरा किया। अंकिता लोखंडे, श्वेता सिंह कीर्ति, महेश शेट्टी, मुकेश छाबरा जैसे कई हस्तियां ने पौधारोपण किया। बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। पहले अंदेशा लगाया गया कि ये एक सुसाइड थी लेकिन बाद में परिवार व कई लोगों ने इसे हत्या बताकर जांच की मांग की।
सुशांत केस में देश की तीन जांच एजेंसिया तहकीकात कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी, ड्रग्स ऐंगल को लेकर एनसीबी और सुशांत की मौत की जांच को लेकर सीबीआई जांच में जुटी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











