सलमान खान के चक्कर में दिल्ली से लापता हुए 3 बच्चे नासिक में मिले, पूरी कहानी जानकर लगेगा झटका!

Salman Khan kids fan- सलमान खान की फैन फॉलोविंग कैसी है ये बात किसी से छिपी नहीं है। इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि शायद पता चलने पर सलमान भी हैरान होने वाले है। अगर आपसे कहा जाए कि सलमान के चक्कर में तीन बच्चन लापता हो गए हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा?
हालांकि इस पूरे मामले में सलमान खान की कोई गलती नहीं है। खबरें हैं कि दिल्ली से तीन बच्चे सलमान खान के चक्कर में लापता हो गए थे और अब उनको नासिक से बरामद कर लिया गया है।
इन लड़कों की उम्र 13, 11 और 9 साल है। पता चला है कि किसी ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सुपरस्टार से मिलवाने की बात कही थी। इसके बाद ये तीनो बच्चे घर से बिना बताए निकल गए थे।
लड़के ने किया वादा?
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए इन बच्चों की मुलाकात एक महाराष्ट्रियन लड़के से हुई थी जो कि जलाना का रहने वाला है। उसने इन तीनों से कहा कि वो सलमान खान से मिल चुका है और उनको भी मिलवा सकता है। इस बात को सुनकर बच्चे सलमान खान से मिलने के लिए दिल्ली से निकल गए। कुछ दिन तक किसी का कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में उनको सही सलामत महाराष्ट्र के नासिक रेलवे स्टेशन खोज निकाला गया। बच्चन 25 जुलाई को घर से निकले थे। अब सलमान खान के फैंस उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
लापता बच्चों की सलमान खान की इस मोहब्बत को देखकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बड़े हो या बच्चे सभी भाईजान के दीवाने हैं।'' एक ने लिखा, ''भाईजान अब तो मिल लो इन लोगों से।'' एक ने लिखा, ''बच्चे तो ना समझ होते है ...हो गई होगी धुन सवार सलमान से मिलने की एक बार मिलवा दो सलमान से खुश हो जाएंगे..।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications