3 idiots sequel: राजकुमार हिरानी कर रहे हैं 3 इडियट्स के सीक्वल की तैयारी? एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

3 idiots sequel: इस साल की शुरुआत में, जब आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन एक विज्ञापन के साथ साथ जुड़े, तभी से 3 इडियट्स सीक्वल की अफवाहें सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं, अब फिल्म में राजू की भूमिका निभाने वाले एक्टर शरमन जोशी ने भी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
एक इवेंट के दौरान 3 इडियट्स को मिले प्यार और इसके सीक्वल पर बात करते हुए शरमन ने कहा, "हमने एक-दूसरे से कई आइडियाज शेयर किए हैं, लेकिन इन्हें आगे नहीं बढ़ा पाए। हम सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी के पास सीक्वल पर बहुत अच्छे काम करने की क्षमता है, लेकिन हिरानी सर कहानी, क्वालिटी और स्टैंडर्ड्स में किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। इसलिए हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसा जल्द होगा।"
3 इडियट्स के सीक्वल का इंतजार
वहीं, आमिर और माधवन के साथ विज्ञापन करने पर शरमन ने कहा, "उस विज्ञापन को लेकर कई फैंस ने अनुमान लगाया था कि वो सीक्वल की घोषणा है। जब उन्हें पता चला कि ये एक ऐड है तो फैंस को काफी निराशा हुई। इतना ही नहीं, कुछ फैंस से तो हमें गालियां भी मिलीं। लेकिन वास्तव में लंबे समय के बाद एक साथ वापस आना रोमांचक था। मैं भी इस कैंपेन का हिस्सा था और इस कैंपेन में इनवेस्ट करना खूबसूरत था।"
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 3 इडियट्स ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी, बल्कि आज भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर है। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म खासकर युवाओं के बीच बहुत खास है। यही वजह है कि अब जब फिल्म के सीक्वल की खबरें सामने आ रही हैं, तो सभी बेहद उत्साहित हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











