आईफा में 3 ईडियट्स को मिले 11 पुरुस्कार
पढ़ें - आमिर खान की खबरें
फिल्म '3 इडियट्स" में आमिर के दोस्त का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका का पुरस्कार कविता सेठ को दिया गया जबकि सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का खिताब शान को '3 इडियट्स" में 'बहती हवा सा था वो" के लिए दिया गया। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा को '3 इडियट्स" जैसी दिलचस्प कहानी लिखने के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वानंद किरकिरे को फिल्म '3 इडियट्स" के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार दिया गया।
बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को 'हैबिटेट फॉर ह्यूमनेटी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया जबकि विवेक ओबेराय को 'पैनासोनिक ग्लोबल ग्रीन पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। संजय दत्त को फिल्म 'आल द बेस्ट" में उम्दा अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। जबकि फिल्म 'दिल्ली 6" में बेहतरीन अभिनय के लिए दिव्या दत्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
'स्लमडाग मिलिनेयर" में उम्दा अभिनय करने वाले अभिनेता अनिल कपूर को अंतर्राष्ट्रीय सिने जगत में एक भारतीय के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रीतम चक्रवर्ती को फिल्म 'लव आजकल" के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। विशेष पुरस्कारों के वर्ग में हिन्दी फिल्मों के जाने माने फिल्म निर्माता और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के नाना जे. ओमप्रकाश को हिन्दी फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने 'आपकी कसम", 'आशा" और 'आसपास" जैसी प्रमुख फिल्में बनाई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












