चीन और इटली में दिखायी जायेगी 3 इडियट्स

विधु ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि इतने बड़े स्तर पर पर पहली बार कोई हिंदी फिल्म चीन में प्रदर्शित होगी। फिल्म ने हांगकांग में 12 करोड़ रुपये का व्यापार किया है और ताईवान में भी लगभग इतनी ही कमाई की है इसलिए उन्हें लगता है कि फिल्म को चीन में भी अच्छा रिस्पांस मिलेगा। चीन में रिलीज़ करने के लिए फ़िल्म 'थ्री इडियटस' को चीनी भाषा में डब किया गया है।
विधु ने यह भी कहा कि 'थ्री इडियट्स' का चीनी भाषा में रीमेक भी बनाया जाएगा। चीन के बहुत बड़े निर्माता स्टीफ़न चाओ इस फ़िल्म का रीमेक बना रहे हैं और इटली के निर्माताओं से भी बात चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











