'3 इडियट्स' की गलती
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म '3 इडियट्स' में अभिनेत्री करीना कपूर की बड़ी बहन का किरदार निभाने वाली मोना सिंह के नाम को लेकर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने गलती कर दी। फिल्म के एक दृश्य में मोना को जहां पूनम कहा गया वहीं एक अन्य दृश्य में उन्हें मोना के नाम से पुकारा गया।
फिल्म में मोना और करीना के पिता का किरदार अभिनेता बोमन ईरानी ने निभाया था। बोमन ने एक दृश्य में मोना को पूनम कहा था। दूसरी ओर एक दृश्य में फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान ने उन्हें मोना कहकर पुकारा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications