'3 इडियट' ने कमाए 100 करोड़ रुपये

By Staff

फिल्म निर्देशक राजकुमार हीरानी की फिल्म '3 इडियट" ने शुक्रवार को रिलीज होने के बाद पहले चार दिनों में रिकार्ड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट ने 40 देशों में 2,000 प्रिंट रिलीज किए थे।

रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के चेयरमैन अमित खन्ना का कहना है कि फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ रुपये की कमाई की है और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म नए रिकार्ड बनाएगी।

मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई के बाद हीरानी और विधु विनोद चोपड़ा की जोड़ी ने लगातार तीसरी फिल्म में साथ काम किया है। फिल्म में आमिर खान का मुख्य किरदार है। फिल्म के प्रचार के लिए आमिर ने नये-नये हथकंडे अपनाये थे।

फिल्म की कहानी तीन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इन तीनों स्टूडेंट्स की भूमिकाएं अभिनेता आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने निभायी हैं। इन तीनों ने फिल्म रंग दे बसंती में भी साथ काम किया है। फिल्म में करीना कपूर और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X