पक्की हो गई बात! आएगा 3 Idiots का पार्ट 2... पुरानी कास्ट के साथ 15 साल बाद शुरू होगी नई कहानी

3 Idiots sequel confirmed: खबर है कि आमिर खान और करीना कपूर खान जल्द ही फिर एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस बार बात हो रही है उनकी सुपरहिट फिल्म 3 Idiots के सीक्वल की। 2009 में आई यह फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट है और अब इसके सीक्वल की खबर ने सबको चौंका दिया है।
लौट सकती है पुरानी स्टारकास्ट
Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने आखिरकार सीक्वल को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बार भी आमिर खान, करीना कपूर, आर. माधवन और शर्मन जोशी जैसे सभी मुख्य कलाकार वापसी करेंगे।एक सूत्र ने बताया कि सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और टीम को लगता है कि फिल्म में फिर से वही मजा, वही इमोशन और वही दमदार मैसेज मिलेगा जैसा पहले पार्ट में था।
इस बार कहानी कहां से शुरू होगी?
सूत्रों का कहना है कि 3 Idiots 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी।
करीब 15 साल बाद ये तीन दोस्त दोबारा मिलते हैं और एक नई जर्नी पर निकलते हैं। इसी नए एडवेंचर के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है।
दूसरी फिल्म क्यों टली?
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार हिरानी और आमिर खान दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें लगा कि कहानी को अभी और समय और मेहनत की जरूरत है। जब यह प्रोजेक्ट होल्ड पर चला गया, तो हिरानी को लगा कि यह 3 Idiots की दुनिया में वापस जाने का सही समय है। वे सालों से इस सीक्वल का आइडिया दिमाग में रखे हुए थे।
पहली फिल्म की लेगेसी बहुत बड़ी
पहली 3 Idiots ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और आज भी यह फिल्म लोगों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म का मैसेज, एक्टर्स की परफॉर्मेंस और कहानी, सब कुछ दर्शकों को इतना पसंद आया कि अब इसके सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications











