अमिताभ को मिला आईफा का सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता पुरस्कार

आईफा में भले ही बिग बी का जलवा नहीं दिखा क्योंकि वो वहां गए नहीं थे लेकिन उनका असर वहां न हो कर भी दिखा, जिसका ताजा प्रमाण है कि अमिताभ बच्‍चन को फिल्‍म 'पा' में प्रोजेरिया से पीडि़त बच्‍चे ऑरो की उत्‍कृष्‍ट भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का अवार्ड मिलना । जबकि अंतरराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म अकादमी (आईफा) में भारतीय सिनेमा के इतिहास की व्‍यावसायिक रूप से सबसे सफल फिल्‍म '3 इडियट्स" की दबदबा रहा। फिल्‍म ने कुल 11 श्रेणियों में अवार्ड जीते। फिल्‍म ने पॉपुलर कटेगेरी के साथ-साथ तकनीकी श्रेणी में भी कई अवार्ड जीते।

आइफा अवार्डस की शुरुआत सलमान खान के शानदार आइटम से हुई। इस आइटम के दौरान 'वीर" फेम जरीन खान, गोविंदा और अनिल कपूर जैसे फिल्मी कलाकारों ने नृत्य में उनका साथ दिया। इन सभी ने एक साथ मिलकर सलमान की सुपरहिट फिल्मों 'वीर", 'पार्टनर", 'नो इंट्री" और आगामी फिल्म 'दबंग" के गानों पर आइटम पेश किए।

'3 इडियट्स" को 'बेस्‍ट फिल्‍म" का अवार्ड मिला और इसके निर्देशक राजकुमार हिरानी को सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का। करीन कपूर को इसी फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। हालांकि, करीना को ये अवार्ड विद्या बालन के साथ साझा करना पड़ा। विद्या को फिल्‍म 'पा" में प्रोजेरिया से पीडि़त बच्‍चे की संघर्षशील मां के किरदार को बेहतरीन तरीके से अदा करने के लिए यह अवार्ड दिया गया। '3 इडियट्स" के लिए ही विधु विनोद चोपड़ा, अभिजात जोशी और राजकुमार हिरानी को सवश्रेष्‍ठ पटकथा का पुरस्‍कार मिला।

देखें : नंबर 4 पर ऐश

'3 इडियट्स" के लिए बोम्‍मन ईरानी को 'नकारात्‍मक चरित्र में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनय" का अवार्ड, शर्मन जोशी को सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता और ओमी वैद्य को 'बेस्‍ट मेल डेब्‍यू" का अवार्ड दिया गया। ओमी को अपना अवार्ड जैकी भगनानी (फिल्‍म कल किसने देखा) के साथ बांटना पड़ा। 'बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू" का अवार्ड श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को 'अलादीन" और माही गिल को 'देव डी" के लिए दिया गया। संजय दत्‍त को 'ऑल द बेस्‍ट" के लिए सर्वश्रेष्‍ठ हास्‍य अभिनेता का अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिव्‍या दत्‍ता को 'दिल्‍ली 6" के लिए मिला।

सर्वश्रेष्‍ठ संगीतकार का अवार्ड प्रीतम को फिल्‍म 'लव आज कल" के लिए, जबकि सर्वश्रेष्‍ठ गीतकार का अवार्ड '3 इडियट्स" के लिए स्‍वानंद किरकिरे को दिया गया। सर्वश्रेष्‍ठ महिला गायक का पुरस्‍कार कविता सेठ को 'वेक अप सिड" के गाने 'इकतारा बोले" और सर्वश्रेष्‍ठ पुरुष गायक का अवार्ड शान को '3 इडियट्स" के गाने 'बहती हवा सा था वो" के लिए मिला।

विशेष सम्‍मान श्रेणी में 'आपकी कसम", 'आशा" और 'आसपास" जैसी फिल्‍में बनाने वाले वरिष्‍ठ निर्माता-निर्देशक और हृतिक रोशन के नाना जे. ओमप्रकाश को भारतीय सिनेमा में असाधारण योगदान के लिए सम्‍मानित किया गया।
डैनी बॉयल निर्देशित 'स्‍लमडॉग मिलियनेर" से अंतरराष्‍ट्रीय सिनेमा में अपनी सशक्‍त उपस्थिति दर्ज कराने वाले धाकड़ अभिनेता अनिल कपूर को 'भारतीय कलाकार द्वारा अंतरराष्‍ट्रीय सिनेमा में असाधारण उपलब्धि" के लिए सम्‍मानित किया गया। जीनत अमान को 'भारतीय सिनेमा में असाधारण उपलब्धि" के लिए सम्‍मानित किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X