बिना चश्मों के देंखें चेतन की 3D रामायण

फिल्मकार केतन मेहता ने उनके बैनर 'माया डिजीटल मीडिया' के तहत यह निर्माण किया है। इस फिल्म के निर्माण में सभी अंतर्राष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखा गया है। देसाई ने कहा, "फिल्म 3डी एनिमेशन तकनीक से बनाई गई है लेकिन दर्शकों को इसे देखने के लिए 3डी चश्मे नहीं पहनने पड़ेंगे। वे किसी भी अन्य 3डी फिल्म की तरह इसका भी मजा ले सकेंगे।"
अपनी पहली फिल्म के लिए एक महाकाव्य को चुनने पर देसाई कहते हैं, "रामायण ऐसा कुछ है जिसने कई वर्षो में हमें समृद्ध बनाया है। यह कुछ ऐसा है जिसे हर बच्चा देखना चाहता है। मुझे शुरुआत के लिए एक अच्छी कहानी की तलाश थी और इस महाकाव्य से बेहतर और क्या हो सकता था।" यह फिल्म 15 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में एक साथ प्रदर्शित होगी।
देसाई ने बताया कि फिल्म में अयोध्या के दृश्यों की वास्तविकता के लिए फिल्म निर्माण दल वास्तविक अयोध्या गया था और वहां के कुछ दृश्य लिए गए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म में ऐसे विज्युल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है जो अब तक यहां की किसी फिल्म में नहीं दिखे हैं। करीब 400 लोगों ने ढाई साल तक साथ में काम करके इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने राम, जूही चावला ने सीता और आशुतोष राणा ने रावण जैसे प्रमुख किरदारों के लिए अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications











