अमिताभ बच्चन के घर के पास बड़ा हादसा..अचानक लगी तीन गाड़ियों में आग
अमिताभ बच्चन के घर के पास मुंबई में अचानक एक बड़ा हादसा हो गया हालांकि किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है ये अच्छी बात है।
ये पढ़कर आपको भी अजीब लग सकता है लेकिन लगभग सुबह 7:30 बजे के आसपास अमिताभ बच्चन के घर के पास अचानक ही तीन गाड़ियों में आग लग गई। अमिताभ बच्चन का बंग्ला के पास ही सड़क किनारे तीन गाड़ियां खड़ी थी ।
घटना के तुरंत बाद वहां एंबुलेंस पहुंच गई और किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई। ये कारें एक स्कूल के गेट के पास पार्क थी इसलिए वहां ज्यादा अफरातफरी मच गई क्योंकि सुबह सुबह स्कूल का समय होता है। एक ट्विटर यूजर ने इस घटना वीडियो भी डाला है।
[Ouch..कॉपी की भी डबल कॉपी..दीपिका..Oscar ही मिला था क्या!]
सोचने वाली बात ये है कि ऐसे अचानक एक ही जगह पर तीन गाड़ियों में आग लग जाना काफी चौंकाने वाला मामला लगता है। वहां कुछ असमाजिक तत्व थे या गाड़ियों में खुद ही आग लग गई ये तो जांच का विषय है लेकिन इसके बाद इलाके में जरुर अफरातफरी मच गई।


Click it and Unblock the Notifications