3 धमाकेदार फिल्में.. BOX OFFICE पर जबरदस्त CLASH.. कौन जीतेगा बाज़ी!
बॉलीवुड में फिल्मों का क्लैश होना अब कोई नई बात नहीं। काफी कम ऐसा होता है कि किसी शुक्रवार सोलो रिलीज मिल पाए। लेकिन एक ही दिन तीन फिल्मों के रिलीज होने से कहीं ना कहीं बॉक्स ऑफिस पर असर साफ दिखता है। बता दें, 7 सितंबर 2018 को तीन फिल्में क्लैश हो रही है। अभिषेक बच्चन की मनमर्जियां, जेपी दत्ता की मल्टीस्टारर फिल्म पलटन और सुशांत सिंह राजपूत- जैकलीन स्टारर फिल्म ड्राइव।
हालांकि तीनों फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है। एक वॉर फिल्म है, एक एक्शन तो एक रोमांटिक- इमोशनल। जाहिर है इनमें से वही फिल्म आगे बढ़ेगी जो कंटेंट के मामले में तगड़ी हो। लेकिन फिर भी यह जाहिर है कि तीनों की बॉक्स ऑफिस, खासकर ओपनिंग पर काफी असर दिखने वाला है।

वहीं, हाल ये है कि तीनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खुद को प्रूव करना है। मनमर्जियां से अभिषेक बच्चन कमबैक कर रहे हैं.. तो सुशांत सिंह राजपूत की ड्राइव काफी महीनों से टलते टलते अब जाकर रिलीज हो रही है। वहीं, जे पी दत्ता एक बार फिर वॉर फिल्म पर हाथ आज़मा रहे हैं। लिहाजा, तीनों ही फिल्म कई मामलों में अहम है।
बहरहाल, यहां जानते हैं आने वाली बड़ी फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











