..................... 3 Afghanistan cricketers killed in Pakistani attack, Rashid Khan angrily said these things - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान के हमले में मारे गए 3 अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स, राशिद खान ने भड़कते हुए कहीं ये बातें

Afghanistan Pakistan

Afghanistan Pakistan War: अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी गुस्से में है क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान अफगानियों पर एयरस्ट्राइक जिसमें कुछ क्रिकेटर्स भी मारे गए हैं। गौरतलब है कि रिपोर्ट्स में पता चला है कि पाकिस्तान के द्वारा इस हमले में 3 स्थानीय अफगानी क्रिकेटरों ने अपनी जान गंवाई है और इसके बाद बोर्ड काफी नाराज है।

इस पूरे हमले के बाद अफगानिस्तान के मशहूर क्रिकेटर राशिद खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि वायरल हो रहा है। बता दें कि इस हमले से अफ़ग़ानिस्तान ने अगले महीने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया है।

राशिद खान ने क्या लिखा?

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड समेत पूरा देश आक्रोशित है। इस हमले में मारे गए लोगों के बाद राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अफ़ग़ानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में आम नागरिकों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन आने वाले युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।"

इसके अलावा राशिद खान ने लिखा, "नागरिक बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्य मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। इन अनमोल निर्दोष लोगों की जान जाने के मद्देनज़र, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूँ। मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूँ, हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।"

राशिद खान समेत पूरा अफगानिस्तान काफी बुरी तरह से पाकिस्तान पर भड़का हुआ है। देखने वाली बात होगी कि अफगानिस्तान इस हमले का जवाब कब देगा। फिलहाल जिस तरह का माहौल दोनों देशों के बीच है यहां युद्ध की स्थिति बनी हुई है।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X