POSTER: ट्रेलर रिलीज से पहले.. अक्षय कुमार का नया अंदाज.. देंखे यहां
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 2 का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। बता दें, 19 दिसंबर को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का ट्रेलर 19 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। लेकिन ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है। कोई शक नहीं कि इस पोस्टर को देखकर आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील का किरदार निभा रहे हैँ। जबकि हीरोइन के रूप में हुमा कुरैशी को लॉक किया गया है।
ALERT: अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. करेंगे कुछ ऐसा, सब हो जाएंगे हैरान!
कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। जॉली एलएलबी 2.. 10 फरवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बोमन ईरानी वाला किरदार अनु कपूर निभा रहे हैं। जबकि जज के रोल में दिखेंगे हैं सौरभ शुक्ला। फिल्म के तस्वीरों से साफ है कि इस बार अक्षय कुमार काफी अलग अंदाज में सामने आने वाले हैं।
बता दें, फिल्म जॉली एलएलबी को नेश्नल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। पहली फिल्म में मुख्य किरदार अरशद वारसी ने निभाया था और इस फिल्म के लिए उन्हें जमकर तारीफें मिली थीं।


Click it and Unblock the Notifications