..................... 29 bullets hit Sidhu Moose Wala's body, death in 15 minutes, postmortem report! सिद्धू मूसे वाला के शरीर पर लगीं 29 गोलियां, 15 मिनट में मौत - Hindi Filmibeat

सिद्धू मूसे वाला के शरीर पर लगीं 29 गोलियां, 15 मिनट में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

हाल ही में मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को लेकर कई तरह की खबरें चर्चा में है और आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। इस वक्त उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चर्चा में है और जिस तरह की जानकारी सामने आई है वो काफी चौकाने वाली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धू मूसे वाला ने गोली लगने के 15 मिनट के भीतर अपने प्राण त्याग दिए थे और हमलावरों ने उनके शरीर में 19 गोलियां मारी थीं।

29 मई रविवार को पंजाब के मनसा जिले में 28 वर्षीय मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूसे वाला का शव परीक्षण करने के बाद, पांच डॉक्टरों के एक पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि उनकी मृत्यु का कारण ज्यादा खून का बह जाना था।

news, न्यूज

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मूसे वाला के शरीर पर उनके दाहिनी ओर सबसे ज्यादा गोली लगने के निशान थे। गोलियां उसके गुर्दे, लीवर, फेफड़े और रीढ़ पर लगी थीं, और संभवत: घायल होने के "15 मिनट के भीतर" उसकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पूरे शरीर का एक्स-रे कराया गया। इसमें कहा गया है कि मूसे वाला की टी-शर्ट और पजामा खून से लथपथ पाया गया और उसकी चोटों के अनुरूप कई छेद थे।

Recommended Video

Sidhu Moosewala के Murder के बाद उनके tattoos पर उठे सवाल #SidhuMoosewalaMurderCase | FilmiBeat

इस घटना के बाद सिद्धू के फैंस काफी गुस्से में है और उनका कहना है कि उनको साजिश के तहत मरवाया गया है। सिद्धू मूसे वाला एक चर्चित कलाकार थे और राजनीति में भी वो सक्रिय थे। एक गैंगस्टर ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है। सिद्धू मूसे वाला को सोशल मीडिया पर फैंस याद करते हैं।

Read more about: news न्यूज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X