जो जीता वही सिकंदर के 28 साल: आमिर-अक्षय ने साथ शूट की थी फिल्म, फराह खान ने अक्षय को किया रिजेक्ट
आमिर खान स्टारर जो जीता वही सिकंदर की रिलीज़ को 28 साल पूरे हो चुके हैं। 22 मई 1992 में रिलीज़ हुई ये फिल्म दर्शकों को आज भी उतनी ही पसंद है। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि ये आमिर खान की डेब्यू फिल्म हो सकती थी।
दरअसल, मंसूर खान के पास ये स्क्रिप्ट पहले से थी और वो कयामत से कयामत तक से पहले यही फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनी।

बाद में जब इस फिल्म पर काम शुरू हुआ तो सबसे पहले जुही चावला को ही हीरोइन का रोल ऑफर किया गया। लेकिन जुही चावला के पास एकमुश्त डेट्स नहीं थीं इसलिए उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।
वहीं ये फिल्म अक्षय कुमार और आमिर खान की भी साथ में पहली फिल्म हो सकती थी। लेकिन शूटिंग करने के बावजूद अक्षय को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications












