28 years of Andaz Apna Apna: सलमान खान के साथ शरमातीं 12 साल की करीना कपूर, फिल्म की सबसे मशहूर तस्वीर

Andaz Apna Apna BTS Kareena with Salman Khan

28 years of Andaz Apna Apna: राजकुमार संतोषी की आईकॉनिक फिल्म अंदाज़ अपना अपना की रिलीज़ को 28 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में स्टार्स का मेला लगा हुआ था लेकिन इस फिल्म के सेट से सबसे वायरल तस्वीर बेहद खास है। इस तस्वीर में हैं 12 साल की करीना कपूर [Kareena Kapoor], शरमाती - सकुचाती सी, सलमान खान [Salman Khan] के साथ बतियाती हुई।

सेट से करीना कपूर की ये तस्वीर काफी वायरल है। गौरतलब है अंदाज़ अपना अपना में सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, आमिर खान, शक्ति कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान, करीना कपूर महज़ 11 - 12 साल की थीं और अक्सर अपनी बहन से मिलने सेट पर पहुंच जाती थीं।

क्या हो रही है बात

क्या हो रही है बात

सलमान खान और करीना कपूर की ये तस्वीर जब भी फैन्स देखते हैं एक उत्सुकता सबको होती है। आखिर, सलमान खान, करीना से ऐसी क्या बात कर रहे हैं। वहीं उस समय भी करीना कपूर के हाव भाव और Expressions कितने शानदार थे ये तो तस्वीरों में साफ दिख ही रहा है।

अंदाज़ अपना अपना के सेट पर बेबो

अंदाज़ अपना अपना के सेट पर बेबो

ये तस्वीरें साल 1991 - 93 के बीच की हैं। उस समय करीना कपूर की उम्र 11 - 12 साल की थी और वो अक्सर अपनी बहन से मिलने और उनके साथ वक्त बिताने उनके सेट पर पहुंच जाती थीं। सलमान खान ने जहां करिश्मा कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया वहीं करीना के साथ भी उनकी जोड़ी हिट है और आज भी काफी पसंद की जाती है।

कपूर खानदान की बेटियां

कपूर खानदान की बेटियां

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान, करिश्मा कपूर की उम्र भी 17 - 18 साल ही थी। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर, अपने खानदान की पहली बेटी थीं जिन्होंने कपूर परिवार के नियमों को ताक पर रखते हुए, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। परिवार के विरुद्ध जाकर उनकी मां बबीता ने भी उनका साथ दिया।

3 साल में बनी फिल्म

3 साल में बनी फिल्म

अंदाज़ अपना अपना 1991 में बनना शुरू हुई थी और ये उस समय कॉमेडी में अनूठा प्रयोग थी। इस फिल्म में कॉमेडी के लिए अलग अलग फिल्मों के नाम, एक्टर्स के असली नाम, असली किस्सों का ज़िक्र कर कॉमेडी करने की कोशिश की गई थी जिसमें ये फिल्म काफी सफल हुई थी। यही कारण था कि आमिर खान और सलमान खान की भी कई फिल्मों का ज़िक्र इस फिल्म में हुआ।

हिंदी सिनेमा की आईकॉनिक फिल्म

हिंदी सिनेमा की आईकॉनिक फिल्म

अंदाज़ अपना अपना, रिलीज़ के 28 साल पूरे कर चुके हैं और इसे हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक माना जाता है। ये फिल्म 1994 में रिलीज़ हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप करार दे दिया गया था। दिलचस्प ये है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक्टर्स सलमान खान और आमिर खान और दोनों हीरोइनें करिश्मा कपूर और रवीना टंडन एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X