स्कूल फ्रेंड्स के साथ मनाएंगी अपना जन्मदिन सोनम कपूर

Sonam Kapoor
अपने 27वें जन्मदिन के अवसर पर अभिनेत्री सोनम कपूर काफी उत्साहित हैं और अपने पिता अनिल कपूर के मुम्बई में ना होने की वजह से घर पर ही अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही हैं।

अपने ट्वीटर पर सोनम ने अपने फ्रेंड्स से कहा है कि अगर वो उन्हें कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता से जुड़े ओगान कैंसर फाउंडेशन को दान दें। सोनम कई सालों से इस फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में सोनम ने अपनी आंटी मोना कपूर को कैंसर के चलते खोया है इसलिए वो और भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बीमारी से बचाने का प्रयास करना चाहती हैं।

2007 में संजय लीला भंसाली कि फिल्म सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था। सांवरिया के बाद दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरी, आयशा, थैक्यू जैसी फिल्मों में सोनम ने अलग अलग किरदार निभाए और अपने हर एक किरदार में काफी सराही भी गईं।

कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल से होकर आई हैं और इंटरनेशनल फेस्टिवल से जुड़ी बातों को अब तक याद करके बहुत उत्साहित हैं। साथ ही अपने जन्मदिन के उत्साह को लेकर भी काफी खुश हैं।

इस समय सोनम एक्टर धनुष के साथ आन्नद एल राय की 'रांझना' कर रहीं हैं। इसके अलावा राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'भाग मिल्का भाग' में स्पेशल अपीरियंस में नज‍़र आएंगी।

सोनम कपूर के ट्विटर पर सुबह से ही उनके दोस्तों, परिवार वालों और फैन्स की शुभकामनाएं आने लगी हैं। अब तक बिपाशा बसु, फरहा खान जो कि दुबई में हैं, समीर दत्तानी, रितेश देशमुख, मनीष मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और सोनम की बहन रेहा कपूर जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

सोनम कपूर को जन्मदिन की वधाई देने के लिए नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X