27 साल की सिंगर की मौत से हिली इंडस्ट्री, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप, सेट पर हुई थीं बीमार

Rukhsana Bano

Rukhsana Bano Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। संबलपुरी की मशहूर सिंगर रुक्साना बानो की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके अचानक हुई मौत के बाद से सोशल मीडिया में शोक के साथ कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 27 साल की रुक्साना पिछले महीने 27 अगस्त को संबलपुर एल्बम की शूटिंग के लिए बलांगीर गई थीं। सेट पर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि हालात ज्यादा बिगड़ने पर पहले उन्हें बलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और फिर भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

रुकसाना के निधन से फैंस और उनकी कम्यूनिटी के लोग सदमे में हैं। सिंगर के परिवार का इस पूरे मामले में अलग दावा है। उनके मुताबिक, रुकसाना को दूसरे संबलपुरी सिंगर ने धीरे-धीरे जहर देकर मारा है। रुक्साना की मां और बड़ी बहन ने दावा किया है कि यह सुनियोजित हत्या का मामला है। हालांकि अभी इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सिंगर की मौत स्क्रब टाइफस के कारण हुई है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान सेट पर रुकसाना ने जूस लिया था, जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी।

बेटी के निधन के बाद उनकी मां ने भी एक वीडियो मैसेज जारी कर ऐसे ही दावे किए थे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rukhsana bano bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X