बर्थ डे गर्ल अनुष्का के हॉट लिपलॉक
अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड और विज्ञापन का जाना-पहचाना नाम है। यश कैंप की खोज अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। अनुष्का ने साल 2008 में यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। फिल्म जबरदस्त हिट हुई और अनुष्का सबके दिलों की रानी हो गयी हैं। उत्तराखंड बाला का फिल्मी बैकग्राउंड कभी भी नहीं रहा बावजूद इसके वह मॉडलिंग के क्षेत्र में आयीं और आज विज्ञापन की दुनिया का बड़ा नाम है।
वह बेबाक हैं, शोख हैं, चंचल है और सेक्सी हैं। उनका बिंदासपन खुलकर लोगों के सामने आता है। वो बिकनी पहनती हैं और लिपलॉक सींस देती हैं, उन्हें यह सब करने में बिल्कुल भी झिझक नहीं हैं बावजूद इसके वह कहती हैं कि वो नंबर वन नहीं बनना चाहती हैं। वो शादी करेंगी, घर संभालेंगी और दो बच्चों को जन्म देंगी।
अनुष्का ने आज तक अभी 7 फिल्मों में काम किया है। जिनमें से पहली फिल्म को छोड़कर उन्होंने हर फिल्म में लिपलॉक सींन दिया है जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई लेकिन अनुष्का ने देखा कि इस तरह के सींस से उनकी टीआरपी लगातार बढ़ रही है इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना किसिंग अभियान जारी रखा।
आईये तस्वीरों में दिखाते हैं उनकी बेबाकी और बिंदासपन..


Click it and Unblock the Notifications