राउडी राठौर की राउडी गर्ल सोनाक्षी का 25वां जन्मदिन

सोनाक्षी ने अपने जन्मदिन के प्लैन को लेकर कहा कि वो बहुत व्यस्त है और कोई बड़ी पार्टी नहीं दे रही हैं। अपने जन्मदिन पर वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ राउडी राठौर देखने जाएंगी।
एक्टर और पॉलिटीशियन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने लेक्मे फैशन वीक की मॉडल के रुप में अपने करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी एक मॉडल एक्टर के साथ अच्छी फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने 2005में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' के लिए ड्रेस डिजाइनिंग भी की थी।
सलमान खान के साथ 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से सोनाक्षी ने बॉलिवुड में बतौर अभिनेत्री एंट्री की और अपने देसी अभिनय से काफी प्रशंसा भी पाई।' दबंग" के बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट होने के बाद सोनीक्षी भी लाइमलाइट में आ गईं और उन्हें काफी फिल्में करने के लिए ऑफर भी मिले।
हाल ही में अपने बिकनी न पहनने के फैसले को लेकर सोनाक्षी काफी चर्चा में भी रहीं। इस हफ्ते रिलीज हुई 'राउडी राठौर' सोनाक्षी के साथ साथ निर्देशक प्रभु देवा की भी दूसरी फिल्म है और दर्शकों के द्वारा ये फिल्म् काफी पसंद भी की जा रही है।
प्रभु देवा ने अपने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी के बारे में पूछे जाने पर कहा " सोनाक्षी बहुत प्रोफेशनल हैं हालांकि ये उनकी दूसरी फिल्म ही है,लेकिन उनमें 25 फिल्में कर चुकी एक्ट्रेस जैसा प्रोफेनलिज्म है।"
इस साल सोनाक्षी सिन्हा के खाते में 'राउडी राठौर' के अलावा 'जोकर', 'सन ऑफ सरदार', और 'दबंग 2' जैसी अच्छे बैनर की फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











