स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2018 Winner List: रणवीर - आलिया 2018 के बेस्ट एक्टर, फूट फूटकर रोईं दीपिका
Recommended Video

2018 फिल्मों के लिहाज़ से एक शानदार साल रहा है। जहां पद्मावत, संजू और 2.0 जैसी बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े बड़े धमाके किए हैं। वहीं दूसरी तरफ, छोटी फिल्मों ने इस साल सफलता की नई कहानियां लिखी हैं। अंधाधुन, स्त्री और बधाई हो जैसी फिल्मों ने लगों का भरपूर मनोरंजन किया।
यही कारण है कि इस साल के अवार्ड काफी दिलचस्प होने वाले हैं। स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर के लिए जहां रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच कड़ी टक्कर थी वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बीच घमासान था। बेस्ट फिल्म के लिए संजू, पद्मावत के अलावा, बधाई हो और स्त्री जैसी फिल्में थीं।

इस साल छोटी - बड़ी फिल्मों का सामंजस्य दर्शक और बॉक्स ऑफिस दोनों ही जगह जमकर दिखाई दिया। और यही कारण था कि जो भी फिल्म बिना कंटेंट के आई उसे इस साल मुंह की खानी पड़ी।
देखिए, 2018 में किस किस के हाथ आई स्टार स्क्रीन अवार्ड्स की चमचमाती ट्रॉफी-
बेस्ट एक्टर- राजकुमार राव (स्त्री), रणवीर सिंह (पद्मावत)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (राजी)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- गजराज राव (बधाई हो)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- नीना गुप्ता (बधाई हो)
बेस्ट एक्टर डेब्यू- ईशान खट्टर (बियान्ड द क्लाउड्स, धड़क)
बेस्ट एक्ट्रेस डेू्ब्यू- राधिका मदान (पटाखा)
बेस्ट फिल्म- स्त्री
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- मुल्क
बेस्ट एक्टर सर्पोटिंग रोल- पंकज त्रिपाठी (स्त्री)
बेस्ट एक्ट्रेस सर्पोटिंग रोल- सुरेखा सिकरी (बधाई हो)
बेस्ट लिरिक्स - गुलज़ार (मेरे वतन)
बेस्ट सिंगर फीमेल- हर्षदीप कौर (दिलबारो)
बेस्ट सिंगर मेल- अरिजित सिंह (मेरे वतन)
बेस्ट म्यूजिक- अमित त्रिवेदी (मनमर्जियां)
बेस्ट एक्शन- अहमद खान (बागी 2)
बेस्ट डाइरेक्टर- श्रीराम राघवन (अंधाधुन)
बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत


Click it and Unblock the Notifications











