स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2018 रेड कार्पेट: सलमान - कैटरीना - नोरा ने होश उढ़ाया, रणवीर दीपिका ने डराया
Recommended Video

साल 2018 खत्म हो रहा है और इस साल को धमाकेदार विदाई दी है स्टार स्क्रीन अवार्ड्स ने। एक चमचमाती शाम का आयोजन किया गया जहां 2018 की बेस्ट फिल्मों को सम्मानित किया गया। लेकिन मेन अवार्ड्स के पहले, लगभग सभी बड़े सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे। सलमान खान की पूरी भारत टीम यहां मौजूद थी जिनमें खुद सलमान, कैटरीना और नोरा, रेड कार्पेट पर चलते हुए और शानदार लगे।
इस इवेंट को होस्ट किया विकी कौशल और आयुष्मान खुराना। दोनों एक साथ ही रेड कार्पेट पर नज़र आए। आयुष्मान और विकी दोनों ही इस साल अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहे। जहां विकी कौशल ने राज़ी, मनमर्ज़ियां और संजू के साथ झंडे गाड़े वहीं आयुष्मान ने बधाई हो और अंधाधुन के साथ कमाल दिखाया।

रेड कार्पेट पर नोरा फतेही भी शानदार लगी। वहीं अंकिता लोखंडे और आमना शरीफ भी रेड कार्पेट पर दिखाई दीं। शबाना आज़मी ने लाल साड़ी के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली और इस शाम का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अपने नाम किया।
देखिए, रेड कार्पेट से तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











