कपूर परिवार 400 से शुरु करेगा आरके स्टूडियो की बोली, 250 करोड़ लगाई जा रही है कीमत
कपूर परिवार ने मिलकर इस स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है और इस बात को खुद अभिनेता और राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर ने कुबूल किया है। राजकपूर के मशहूर आरके स्टूडियो में 2017 में आग लग गई थी और उसके बाद एक चौकाने वाली बात सामने आई है। बता दें कि इस स्टूडियो की कीमत कपूर परिवार करीब 400 करोड़ रुपए चाह रहा है लेकिन उसकी वैल्यू कंपनियों के द्वारा 250 करोड़ लगाई गई है।
इसके बाद कपूर परिवार स्टूडियो की कीमत 400 करोड़ से शुरु करेगा। ऋषि कपूर ने कहा कि वो इस स्टूडियो को परिवार के फैसला करने के बाद बेचने जा रहे है क्योंकि इससे रिवेन्यू नहीं निकल पा रहा है।

बता दें कि इस स्टूडियो का पूरा एरिया 8000 वर्ग मीटर है और कंपनियां यही कारण बता रही है और इससे ऊपर पैसा नहीं दे रही है। कपूर परिवार की माने तो उनको इसकी कीमत 400 करोड़ इसलिए चाहिए क्योंकि..
ये अपना आप मे एक ऐतिहासिक वैल्यू भी है और एयरपोर्ट से इसकी दूरी कुछ ज्यादा नहीं है। बता दें कि 1948 में करीब 70 साल पहले इस स्टूडियो को राजकपूर ने बनाया था।
इस स्टूडियो में कई फिल्में शूट हुई थी और कई लोगों की इससे यादें जुड़ी हुई है। खबर है कि इस स्टूडियो मे फिल्माई गई पहली फिल्म जिसका नाम आग था वो फ्लॉप हो गई थी और उसके बाद बरसात आई जो कि सुपरहिट साबित हुई थी।
करीना कपूर की बात करें तो उनका कहना है कि उनको काफी दुख है क्योंकि उनकी काफी यादें जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि उनका बचपन इस स्टूडियो की गलियों में गुजरा है और वो दादा राजकपूर को इस स्टूडियो के कारण काफी करीब मानती है।


Click it and Unblock the Notifications
