Vikram Vedha की टिकट्स पर अब 25 प्रतिशत की छूट, Hrithik Roshan ने दिया धांसू ऑफर!

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा लगातार थिएटर्स में धमाका कर रही है और इस वक्त जो ऐलान ऋतिक रोशन ने कर दिया है, इसके बाद दर्शक फिर से फिल्म देखने के लिए तैयार होने वाले हैं। जी हां, दरअसल पीवीआर (PVR) सिनेमा ने इस साल अपने 25 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर उन्होने ऐलान किया है कि विक्रम वेधा की टिकट पर अब 25 प्रतिशत की छूट रहेगी। ये ऑफर 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रहेगा।
एक वीडियो को ऋतिक रोशन ने साझा किया है और लिखा है, ''शुभकामनाएं @_PVRCinemas, फिल्मों में 25 साल पूरे करने पर और मुझे अपनी 25वीं फिल्म के लिए दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका देने के लिए धन्यवाद। डबल उत्सव, वास्तव में !! #विक्रम वेधा।''
इस वीडियो में ऋतिक ने इस ऑफर का ऐलान किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो छठे दिन विक्रम वेधा ने लगभग 7 करोड़ रुपये कमाए।
इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 55.10 करोड़ रुपये हो गया है। दशहरे की छुट्टी से इसका सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इस बीच, विक्रम वेधा में बुधवार को कुल मिलाकर 21.28 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी रही। यह ऊपर की ओर रुझान फिल्म के लिए काफी अच्छा है।
हालांकि इस छूट के बाद फिल्म की कितनी टिकट्स बिकतीं हैं ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की काफी तारीफ इस फिल्म को लेकर हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











