दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल, शाहरूख खान ने इसलिए रिजेक्ट कर दी थी फिल्म
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज़ को 25 साल पूरे हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर इस बात का जश्न मन रहा है। शाहरूख और काजोल, अपने ट्विटर हैंडल का नाम राज और सिमरन कर चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरूख खान कभी राज बनना ही नहीं चाहते थे। और उन्हें DDLJ एक ठीक ठाक सी फिल्म लगी थी और राज एक छिछोरा लड़का है।
शाहरूख खान ने जब पहली बार फिल्म की कहानी सुनी तो उन्होंने आदित्य चोपड़ा को कोई जवाब नहीं दिया। बाद में यश चोपड़ा के पूछने पर उन्होंने कहा कि वो 26 साल के हो चुके हैं और ऐसे रोमांटिक लड़के का किरदार निभाने के लिए बहुत बड़े हैं।

यश चोपड़ा ने उन्हें समझाया कि जब तक वो एक रोमांटिक फिल्म नहीं करेंगे वो सुपरस्टार कभी नहीं बनेंगे। दूसरी तरफ शाहरूख खान को राज का किरदार बेहद ही छिछोरा लग रहा था और वो इसे निभाने के लिए उत्साहित नहीं थे।
लेकिन आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा के प्यार की खातिर उन्होंने ये फिल्म करने के लिए हां कर दी। फिल्म करते करते शाहरूख खान को एहसास हुआ कि वो खुद 90 प्रतिशत राज हैं। शायद तभी उनकी फिल्म के ये डायलॉग्स आज तक हम सबको मुंह ज़ुबानी याद हैं -


Click it and Unblock the Notifications












