बाहुबली को कड़ी टक्कर देगी ये फिल्म, पाकिस्तान से बुलाए 25 एक्टर, हैरान करने वाले भव्य सीन

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं हैं। इन्हीं में से एक है आमिर खान और अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां'। ये फिल्म आए दिन अपनी भव्यता को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। हाल ही में इसे लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में 25 पाकिस्तानी आर्टिस्टों को लिया गया है जो फिल्म में अंग्रेजी हुकूमत के भारतीय सैनिकों और ठगों का जत्था बनकर नजर आएंगे। यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग माल्टा में हो रही है।

[16Years सबसे ब्लॉकबस्टर आईडिया Super Flop, तीन सुपरस्टार की बकवास फिल्म]

माल्टा वही लोकेशन है जहां हॉलीवुड फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और गेम ऑफ थ्रोन्स सकी शूटिंग हुई है। इस शूट के लिए पाकिस्तान के 25 जूनियर कलाकारों को मौका दिया गया है। माल्टा में फिल्म का एक काफी बड़ा सेट तैयार किया गया है। जो कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा सेट है। यहां दो बड़े जहाज भी बनाए गए हैं, जिसके लिए विदेश से स्पेशल टीम बुलाई गई थी। माना जा रहा है कि आमिर और अमिताभ की ये फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। दोनों फिल्मों का बजट भी करीब 250 करोड़ है।

25-pakistani-acrtist-will-be-seen-aamir-khan-film-thugs-Hindostan

फिल्म के लिए दो बड़े जहाजों का निर्माण किया जा रहा है जिनका वजन 2 लाख किलो है। इन जहाजों में करोंड़ों खर्च हो चुके हैं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म बन रही है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X