..................... 24AM Studios' Nivin-Prabhu Movie Starts Rolling! - Hindi Filmibeat

24AM स्टूडियोज के अगले प्रोजेक्ट की तैयारी..जल्द होगी निविन पाउली स्टारर फिल्म की शूटिंग

24AM स्टूडियो की अगली फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म में निविन पाउली लीड रोल में दिखाई देंगे।

By Utkarsh

24AM स्टूडियो की अगली प्रोडक्शन वेंचर, प्रभु राधाकृष्णन की निविन पाउली स्टारर फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018

24am-studios-nivin-prabhu-movie-starts-rolling

में शुरू कर दी जाएगी। इस फिल्म का नाम अभी तय होना बाकी है। इसकी स्क्रिप्ट खुद फिल्म के प्रोड्यूसर डी राजा ने लिखी है। वहीं इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी जाने-माने सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम की दी गई है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम इसी महीने यानी जुलाई में ही शुरू कर दिया गया है।

प्रभु राधाकृष्णन ने अपने करियर की शुरूआत हिट मेगासीरियल 'कन्ना कानुम कालंगल' से की थी। ये सीरियर 2016 में विजय टीवी पर दिखा था, जो अपने समय का सबसे हिट माना जाता था। बाद में राधाकृष्णन ने 2009 में प्रोजेक्ट 'पट्टालम' से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया।

जिसके बाद उन्होंने 2013 में मलयालम टेलीफिल्म 'डोरे' में भी निर्देशन किया। इस फिल्म में अनन्या लीड रोल में थीं और ये टेलीफिल्म मजहविल मनोरमा चैनल पर दिखी थी। बाद में राधाकृष्णन ने डी राजा के डेब्यू प्रोडक्शन वेंचर 'रेमो' के प्रोमो सॉन्ग सिरिक्काथे को भी डायरेक्ट किया। इसमें शिवकार्तिकेयन, कीर्ती सुरेश और अनिरुद्ध रविचंद्र नजर आए थे। इस प्रोमो सॉन्ग को लोगों ने खूब पसंद किया।

वहीं अब ऑडिएंस को प्रभु राधाकृष्णन की निविन पाउली स्टारर अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हमारी तरफ से भी प्रभु राधाकृष्णन को उनकी अगली डायरेक्टोरियल वेंचर के लिए ऑल द बेस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X