#24years: सलमान, शाहरूख को पीछे छोड़.. अजय देवगन ने साल किया अपने नाम!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में 24 साल पूरे हो गए। अजय देवगन का नाम लेते ही हमारे सामने एक गंभीर लेकिन दमदार एक्टर की छवि सामने आ जाती है। एक खास दर्शक वर्ग अजय देवगन की फिल्मों के लिए क्रेजी रहते हैं।
बहरहाल, अजय देवगन भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं होते। इस साल रिलीज उनकी फिल्म 'दृष्यम' को दर्शकों ने कितना पसंद किया, यह बताने की जरूरत नहीं है। रिमेक होते हुए भी फिल्म को लोगों ने काफी एन्जॉय किया।
सलमान, शाहरूख, अजय देवगन.. इस रेस में कौन है KING
आज जबकि अजय देवगन को इंडस्ट्री में 24 साल पूरे हो चुके हैं तो हम इनकी कुछ चुनिंदा फिल्में आपके सामने लाए हैं। एक्शन हीरो से लेकर कॉमिक किंग बनने वाले इस एक्टर ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के सामने अच्छे अच्छे सितारे हिल जाते हैं।
दो नेशनल एवार्ड अपने नाम कर चुके अजय देवगन का फिल्म करियर काफी ऊपर- नीचे रहा है। यहां देखते हैं उनके यादगार किरदार, जिनके सामने दर्शकों के दिमाग कोई और न टिक पाया.. न सलमान.. न शाहरूख।
अजय देवगन के यादगार किरदार-


Click it and Unblock the Notifications












