24 साल की कंचना 3 की एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी की गोवा में मिली लाश, लटका हुआ था शव !
रूसी मॅाडल एलेक्जेंड्रा जावी का निधन हो गया। कंचना 3 की एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी को उनके गोवा के घर के भीतर लटका हुआ पाया गया। एलेक्जेंड्रा जावी नॅार्थ गोवा के सिओलिम में अपने किराए के घर में मृत पाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार एलेक्जेंड्रा जावी के निधन को कुछ दिन हुए हैं।
20 अगस्त शुक्रवार को 24 साल की एलेक्जेंड्रा जावी का शव संदिग्ध हालात में मिला है। रिपोर्ट अनुसार पुलिस को एलेक्जेंड्रा जावी का शव लाल साड़ी में मिला है। लाश के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

पोस्टमार्टम के लिए परिवार की हामी का इंतजार किया जा रहा है। एलेक्जेंड्रा जावी का गोवा में कोई रिश्तेदार या परिवार नहीं है। पुलिस के अनुसार एलेक्जेंड्रा जावी ने आत्महत्या की है। लेकिन इसकी वजह क्या रही है कि पुलिस इसकी जांच लगातार कर रही है।

एलेक्जेंड्रा जावी मानसिक तौर पर परेशान
बताया जा रहा है कि एलेक्जेंड्रा जावी काफी समय से मानसिक तौर से परेशान थीं। वह इसकी दवा भी ले रही थीं। रिपोर्ट्स में ये जानकारी सामने आयी है किबाॅयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद एलेक्जेंड्रा जावी काफी परेशान रहा करती थीं। गोवा पुलिस का कहना है कि ये सुसाइड का मामला है और कोई भी फाउल प्ले नहीं है। आपको बता दें कि कंचना 3 की एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी का नाम एक और कंट्रोवर्सी से जुड़ा है।

मौत के बाद पुराना केस आया सामने
रूसी कॅान्सुलेट के वकील विक्रम वर्मा ने इस मामले एलेक्जेंड्रा जावी से जुड़ा हुआ 3 साल पुराना मामले सामने लाया है। एलेक्जेंड्रा जावी ने साल 2019 में चेन्नई में एक फोटोग्राफर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी।

पुलिस ने बोला-कोई गड़बड़ी नहीं
बताया जा रहा है कि ग्रेटर चेन्नई पुलिस एलेक्जेंड्रा जावी की मौत के बाद गोवा पुलिस की इस केस को सुलझाने में सहायता करेगी। नॅार्थ गोवा के एसपी शोभित सक्सेना ने अपने बयान में एलेक्जेंड्रा जावी की मौत पर जानकारी देते हुए कहा है कि अभी तक इस पूरे मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है। एक रूसी महिला का शव गुरुवार को मिला था। दूसरी महिला का शव शुक्रवार को मिला। इन दोनों ही मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











