तीन साल में बनाया मुकाम..सफलता के झंडे गाड़ रहा 24AM स्टूडियो
24 AM स्टूडियो पिछले तीन वर्षों से प्रोडक्शन के क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रहा है। इस बैनर तले शिवकार्तिकेयन और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म रेमो थी जो ब्लॉकबस्टर हुई थी। 24AM का दूसरा प्रोड्क्शन एस.राजा की वेलाइकरण है जिसमें शिवकार्तिकेयन, फहाद फासिल और नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अभी पोस्ट प्रोड्क्शन स्टेज में है।
24 AM स्टूडियो बैनर तले बनने वाली तीसरी फिल्म का भी पोस्ट प्रोडक्शन काम जारी है। नवीन पाउली-प्रभु राधाकृष्णन की बेनाम फिल्म पर भी काम चल रहा है। 24AM स्टूडियो शिवकार्तियेन-पोनरम की फिल्म भी प्रायोजित कर रही है जिसके सैटेलाइट अधिकार सन टीवी को काफी भारी रकम में बेचे गए हैं।

इसके पहले वेलाइकरण के सैटेलाइट अधिकार भी विजय टीवी को काफी बड़ी रकम में बेचे गए थे। महज तीन साल में ही ये बैनर के लिए काफी बड़ी सफलता है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसी तरह आगे भी प्रोड्यूसर आरडी राजा और 24AM स्टूडियो सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











