23 साल की ये एक्ट्रेस बिना शादी बन चुकी है 3 बच्चों की मां, दनादन दे रही एक से बड़ी एक हिट फिल्म

Sreeleela Kids And Marriage

Sreeleela Kids And Marriage: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। अपनी मुस्कान और शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली श्रीलीला अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद, श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' से पूरे देश का ध्यान खींचा। इस गाने के बाद वो रातोंरात स्टार बन गईं। श्रीलीला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके लाखों चाहने वाले इंस्टाग्राम पर उनकी हर नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

अब खबर है कि श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म मशहूर 'आशिकी' फ्रेंचाइज़ी से जुड़ी हो सकती है। फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग ही नहीं, श्रीलीला अपने नेक दिल के लिए भी जानी जाती हैं। महज़ 22 साल की उम्र में उन्होंने एक अनाथालय से दो बच्चियों को गोद लिया था। तभी से वे एक जिम्मेदार मां की तरह उनकी परवरिश कर रही हैं।

श्रीलीला ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'किस' से की थी और आज वो साउथ से लेकर नॉर्थ तक हर जगह अपनी पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही श्रीलीला की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनका हर लुक और हर फोटो सोशल मीडिया पर छा जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: sreeleela bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X