2 घंटे 18 मिनट की फिल्म ने OTT पर आते ही ढाया कहर, 23 साल बाद भी ऐसा चलाया जादू कि लोग हुए देखने पर मजबूर!
Netflix trending movies: समय के साथ लोगों में OTT पर फिल्में देखने की चाह बढ़ी है, हाल की रिलीज हो या सालों पुरानी... हर फिल्म को लोगों ने कंटेंट के आधार पर प्यार दिया है। फेमस OTT प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हाल ही में कुछ पुरानी फिल्मों को प्रीमियर किया है। जिसमें से एक फिल्म को 23 साल बाद भी लोग अपना प्यार दे रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं 20 दिसंबर 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'साथिया' की। ये फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी और विवेक ओबरॉय लीड रोल में हैं। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 2002 में ये फिल्म कमर्शियल हिट हुई थी। 7 करोड़ के बजट में इस फिल्म में 28-29 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और ये उस साल की आठवीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी।
OTT पर कमाल
अब जब ये फिल्म OTT पर आई है तो, इस फिल्म ने अपना जादू दिखाना शुरू कर दिया है और लोग इसे भरपूर मात्रा में प्यार कर रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है और ये मूवी इस वक्त छठे नंबर पर है और यामी गौतम की 'हक' को पछाड़ चुकी है।
क्या है कहानी
आदित्य और सुहानी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन परिवार उनकी शादी के लिए तैयार नहीं होता इसलिए वो परिवार के खिलाफ जाकर छुपकर शादी कर लेते हैं। शादी के बाद उनकी जिंदगी आसान नहीं रहती। छोटे घर, पैसों की कमी और गलतफहमियों के कारण दोनों के बीच झगड़े होने लगते हैं। एक दिन बड़े विवाद के बाद सुहानी घर छोड़ देती है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है। इस घटना से आदित्य को अपने प्यार और रिश्ते की अहमियत समझ आती है। फिल्म शादी के बाद की असली जिंदगी को सच्चाई से दिखाती है।
आपको बता दें ये फिल्म विवेक ओबरॉय की हिट फिल्मों में से एक थी और इस फिल्म ने उन्हें एक मेनस्ट्रीम हीरो की कैटेगरी में ला खड़ा किया था। इस फिल्म में कई ऐसे गाने हैं, जो उस वक्त भी पॉपुलर और अगर आप उन्हें आज भी सुनेंगे तो जरूर गुनगुनाने लगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











