54 साल के हिंदू एक्टर से निकाह करेंगी 23 साल की आयशा खान? एक साथ ऐसा वीडियो हुआ वायरल
Ayesha Khan Wedding: धुरंधर फिल्म में शरारत गाने से धमाका करने वाली आयशा खान इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक से बढ़कर फिल्मों के ऑफर उन्हें मिल रहे हैं। एक वक्त था जब वो अपना नाम बनाने को लिए बिग बॉस में आईं थीं और मुनव्वर फारुकी की वजह से मशहूर हुईं थी।

लेकिन अब वो फिल्में भी कर रही हैं और आइटम नंबर को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में एक खबर सामने आ रही है और पता चला है कि 23 साल की ये हसीना एक मशहूर एक्टर से शादी करने वाली है जिनकी उम्र 54 साल है।
जी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को एक दूसरे का पकड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले हैं। दोनों की उम्र में 31 साल का अंतर है और इसी को लेकर चर्चा हो रही है।
कौन है ये एक्टर? क्या है सच्चाई?
आयशा खान का वीडियो मशहूर टीवी एक्टर सुशांत सिंह के साथ वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह को लेकर बता दें कि वो सावधान इंडिया में आते थे और शानदार अभिनेता हैं। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद अभिनेत्री का नाम सुशांत सिंह से जुड़ने के बाद सभी हैरान हैं। हालांकि जब इस खबर की प्रमाणिकता जांची गई तो ये पूरी तरह फर्जी साबित हुई। किसी ने बिना किसी ठोस जानकारी के इस खबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। इस पेज पर ये दावा किसी गया है वो भी प्रमाणित नहीं है। इससे इतना तय है कि फैलाई जा रही शादी की खबर झूठी हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
शादी की खबर को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि ये ऐसा हुआ है। एक यूजर ने लिखा, ''ये तो सावधान इंडिया वाला है।'' एक ने लिखा, ''सावधान रहें सुरक्षित रहें।'' एक ने लिखा, ''वह एक 54 वर्षीय लड़के से शादी करने जा रही है।'' एक ने लिखा, ''ये खबर पूरी तरह से गलत है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
VIDEO LINK: https://www.instagram.com/reel/DZQgz-bSdph/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==


Click it and Unblock the Notifications
